
अल्मोड़ा। जिले में लोग बूंद- बूंद के लिए तरस रहे हैं बारिश होने के बाद भी गर्मियों में पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। नलों से पानी न आने के चलते लोगों को दूर से पानी ढोना पड़ रहा है और पेयजल संकट से ग्रस्त इलाकों में जल संस्थान ने जब पेयजल टैंकर भेजे तो लोग खाली बर्तनों के साथ टैंकरो पर टूट पड़े और पानी के लिए मारामारी बढ़ती जा रहे है। बारिश के बाद भी जिले में जल संकट बना हुआ है जिले के जैंती, लमगड़ा, डीनापानी, हवालबाग, पेटशाल , कसार देवी समेत कई ऐसे क्षेत्र है जहां पर लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है जैसे ही उनके पास टैंकर पहुंच रहे हैं तो लोग खाली बर्तनों के साथ पानी के लिए मारामारी कर रहे हैं। दन्या क्षेत्र में सरयू पंपिंग पर जल योजना ठप पड़ी हुई है जिससे कि पानी नहीं मिल पा रहा है और लोगों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

