Uttarakhand:- पुलिस ने जुए के खेल का किया भंडाफोड़…… 18 लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में पुलिस द्वारा जुए के खेल का भंडाफोड़ किया गया है पुलिस ने निजी अपार्टमेंट में छापा मारा और अंदर से 18 लोगों को गिरफ्तार किया। निजी अपार्टमेंट में चल रहे जुए के हाई प्रोफाइल अड्डे का पुलिस ने भांडाफोड़ किया। कोतवाली क्षेत्र के महावीर अपार्टमेंट में छापा मार कर जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मौके से ₹300000 की नगदी,ताश की गड्डियां और डाइस बरामद किए गए हैं गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्री शीटर राकेश तिनका भी है जिसके खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्यवाही हो चुकी है एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल के अनुसार गोपनीय सूचना मिली थी कि सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा है सूचना मिलते ही इसके लिए टीम गठित की गई और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply