
अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर सड़क हादसे के दौरान चालक की मौत हो गई जिले के रानीखेत- चौबटिया मार्ग पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिर गई इस दौरान चालक की मौत हो गई। आज बुधवार तड़के यह दर्दनाक हादसा हुआ, देहोली गांव के पास करीब 3:00 बजे एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 से 20 मीटर नीचे एक मकान की छत पर पलट गई हादसे के दौरान घर के लोग अंदर सो रहे थे और तेज धमाके की आवाज से मौके पर अफरा तफरी मच गई । जानकारी के मुताबिक वैगनआर को 32 वर्षीय भुवन प्रसाद निवासी माटेला काफलीगैर चला रहा था जो कि टैक्सी चालक था वह मंगलवार को बारात लेकर सिवाली गांव आया था और बुधवार तड़के देहोली के पास तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया इस घटना से भुवन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

