अल्मोड़ा:- अधड़ ने मचाई तबाही…. जगह-जगह गिरे पेड़, उड़ी मकान की छत

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है ऐसे में आज रविवार को अल्मोड़ा जिले में आई आंधी ने काफी तबाही मचाई, रविवार की दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदल ली आंधी तूफान आ गया इस दौरान कई पेड़ भी गिरे और लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। तेज बारिश के साथ आई आंधी- तूफान ने काफी नुकसान किया है। सोमेश्वर क्षेत्र में लोद घाटी में भी आवासीय मकान की छत उड़ गई और जिला पंचायत सदस्य के अनुसार क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। लोद घाटी के उत्तरौड़ा निवासी नंदराम के आवासीय मकान की छत उड़ गई जिसके चलते अब पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही है इसके अलावा भी जगह-जगह पेड़ गिरने से घंटो तक बिजली गुल रही जिससे कि लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply