चार धाम यात्रा 2026:- केदारनाथ में लगाए जाएंगे 7 फीट ऊंचे बैरिकेट्स…. रील बनाने वालों पर भी रखा जाएगा नियंत्रण

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा चल रही है और ऐसे में केदारनाथ में लगातार यात्रियों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है जिससे कि क्षमता से अधिक श्रद्धालु धाम में पहुंच रहे हैं और अब बीकेटीसी मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेट्स लगाने की तैयारी कर रही है जिससे कि अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों और रील बनाने वालों पर नियंत्रण किया जाएगा। समिति की ओर से इस संबंध में गढ़वाल आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया है प्रस्ताव में मंदिर परिसर की सुरक्षा ,श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और धार्मिक गरिमा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया गया है और बीकेटीसी के अनुसार जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है बैरिकेडिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। बैरिकेट्स के जरिए मंदिर के मुख्य परिसर को व्यवस्थित तरीके से सीमित किया जाएगा ताकि केवल दर्शन के उद्देश्य से आने वाले श्रद्धालु ही निर्धारित मार्ग से प्रवेश कर सके इसके साथ सुरक्षा भी मजबूत होगी और भीड़ पर भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

Leave a Reply