
उत्तराखंड राज्य में आज सुबह से मौसम बदला हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया था और ऐसे में राजधानी देहरादून में आंधी- तूफान के साथ झमाझम बारिश देखने को मिल रही है, इसके साथ ही ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। पहाड़ों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। सुबह से बादलों के कारण आसमान में अंधेरा छाया हुआ है और देहरादून में झमाझम बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि भी हुई जिससे कि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई पर्वतीय जिलों में बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में चार और पांच मई के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके साथ-साथ 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारीक का अनुमान भी लगाया गया है।

