बागेश्वर:- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा 3 व 4 मई को जनपद भ्रमण पर

बागेश्वर । सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार अजय टम्टा का 03 एवं 04 मई का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री 03 मई को सायं 06:30 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बागेश्वर पहुंचेंगे।
अगले दिन सोमवार को प्रातः 11:30 बजे विकास भवन, बागेश्वर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 02:00 बजे भाजपा कार्यालय, बागेश्वर पहुंचेंगे तथा 03:00 बजे बागेश्वर से चौकोड़ी (पिथौरागढ़) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply