
उत्तराखंड में वन विभाग द्वारा राज्य में हाथी, बंदरों एवं गुलदार की गणना की जाएगी इसके लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान का सहयोग लिया जाएगा। वन महकमें की संस्थान के साथ बातचीत इस संबंध में हो चुकी है और भारतीय वन्यजीव संस्थान ने अखिल भारतीय समन्वित हाथी आकलन- 2023 की रिपोर्ट जारी की थी जो कि डीएनए पर आधारित है जिसने अनुमान लगाया था कि राज्य में 1792 हाथी हैं और अब वन विभाग फिर से हाथियों की संख्या का आकलन किया करेगा। हाथियों के साथ-साथ गुलदार और बंदरों का आकलन भी किया जाएगा, राज्य में बार-बार बंदरों के फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत सामने आती है ऐसे में कई बार कटखने बंदर लोगों को भी घायल कर देते हैं जिसके बाद अब क्षेत्र वार बंदरों का आकलन किया जाएगा जिसमें एनजीओ , स्वयंसेवकों और वन्य जीव संरक्षण में रुचि रखने वाले व्यक्तियों का सहयोग लिया जाएगा।

