
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था एवं समग्र विकास संस्थान लखनऊ के संयुक्त सहयोग से प्राइमरी पाठशाल दुगालखोला ,
जूनियर हाई स्कूल दुगालखोला में जूनियर हाई स्कूल एवं प्राइमरी पाठशाला के 92 मेधावी व जरूरतमंद बच्चों को कापीयों के सेट व लेखन सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी रहे विशिष्ट अतिथियों में प्रकाश चंद्र जोशी पूर्व पालिका अध्यक्ष नगर पालिका, पार्षद चंचल दुर्गापाल , डॉक्टर जे सी दुर्गापाल, आनंद सिंह बगड़वाल चंद्रमणि भट्ट आदि रहे सभी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कल्याण संस्था की इस कार्य की सराहना की विधायक द्वारा सभी बच्चों से अपनी अच्छी आदतों के साथ खूब पढ़ाई में मन लगाकर जीवन में अपना उच्च स्थान पाने की कोशिश करने के लिए कहा गया तथा जूनियर हाई स्कूल में एक हॉल देने की घोषणा की गई। बच्चों को डॉक्टर जे सी दुर्गापाल द्वारा आंखों की सुरक्षा के उपाय बताए गए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी द्वारा नशे से दूर रहने एवं मोबाइल कम देखने की बात कही गई। सभी बच्चे कॉपियां व लेखन सामग्री पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए संस्था द्वारा बच्चों को बिस्किट के पैकेट भी बांटे गए।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा सभी का स्वागत किया गया संचालन सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की ममता चौहान ,अनीता रावत ,दीपा सतीश जोशी ,चंद्रा अग्रवाल ,राधिका जोशी, रमा
जोशी, आशा कर्नाटक ,अनुराधा अग्रवाल, गीता शाह व स्कूल की सभी टीचर दोनों स्कूल की प्रधानाचार्य, चंद्रा राणा ,गायत्री बिष्ट, ज्योति तिवारी, अल्का अधिकारी, नीमा कनवाल, राधिका रोतेला, मंजू आर्या आदि सभी उपस्थित रहे दोनों स्कूल के बच्चों ने बहुत अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जिनको वहां उपस्थित सभी लोगों द्वारा बहुत साराहा गया।

