

उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के लिए एडवाइजरी की जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक घर से निकलना असुरक्षित बताया गया है और कहा है कि लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा तापमान बढ़ने के साथ बढ़ गया है कुछ शहरों का तापमान काफी अधिक पहुंच गया है उनमें से देहरादून भी एक है यहां पर लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है और कहा है कि लोग अधिक जरूरी न होने पर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक घर से बाहर न निकले और कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे नींबू ,जलजीरा, नारियल पानी पिए और जूस में बर्फ ना डालें इसके साथ ही एसी से तुरंत निकलकर बाहर न जाए।

