

अल्मोड़ा। जिले के माल रोड में जीजीआईसी तिराहा के पास पार्किंग बनकर तैयार हो गई है जिसे मई माह से शुरू किया जाएगा। पार्किंग निर्माण में करीब 7.74 करोड़ रुपए की लागत आई और यह बहुमंजिला पार्किंग मई माह से शुरू होने जा रही है। शहर वालों को जल्द ही राहत मिलेगी, जिला विकास प्राधिकरण ने पार्किंग के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और आगामी मई माह से इसका संचालन शुरू होगा। पार्किंग का शुल्क स्थानीय चौपहिया वाहनों के लिए 60 रुपए और पर्यटकों के चौपहिया वाहनों के लिए 120 रुपए रखा गया है इसके साथ ही दोपहिया वाहनों के लिए यह शुल्क ₹20 है।

