

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून – दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सफर करते हुए दिल्ली से देहरादून ढाई घंटे में पहुंच गए उन्होंने कहा कि यह कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने देहरादून तक दिल्ली से सफर केवल ढाई घंटे में पूरा किया और इस दौरान होने केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जिस गति से सड़क और परिवहन सुविधाओं का विकास हो रहा है यह उसी का परिणाम है।

