अल्मोड़ा:- जिले की इस ग्राम सभा में मोटर मार्ग निर्माण न होने के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश

अल्मोड़ा। जिले के ग्राम सभा खोला के अंतर्गत भगवती मंदिर तक मोटर मार्ग का प्रस्ताव वर्ष 2016 में किया गया था और इस मोटर मार्ग के निर्माण से ग्राम सभा के विभिन्न तोको के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद थी परंतु यह काफी खेद का विषय है कि इतने साल बीतने के बाद भी निर्माण के संबंध में अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। सड़क न होने के चलते ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है, बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने में परेशानी हो रही है और बच्चों को भी विद्यालय आने-जाने में कठिनाई हो रही है इसके साथ-साथ किसान भी अपनी कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में असमर्थ हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन एवं संबंधित विभागों के संज्ञान में यह मामला पहुंचाया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है जिसके चलते ग्राम सभा में निराशा और आक्रोश का माहौल है ग्रामीणों ने कहा है कि यदि शीघ्र मोटर मार्ग का निर्माण न किया गया तो ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करेंगे और आंदोलन करेंगे उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को विज्ञापन सौंपा है।

Leave a Reply