

अल्मोड़ा। विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर, जीवनधाम अल्मोड़ा का इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हाईस्कूल परीक्षा में 40 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं, जिनमें से 22 छात्राओं ने ऑनर्स के साथ सफलता प्राप्त की। वहीं इंटरमीडिएट में 33 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं, जिनमें 25 छात्राओं ने ऑनर्स के साथ परीक्षा पास की।
विद्यालय की मेधावी छात्रा सानिया बिष्ट ने राज्य वरीयता सूची में सामान्य वर्ग में 18वां तथा बालिका वर्ग में 15वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में निकिता भट्ट, खुशी मेहता, दीपिका पिलख्वाल, बबीता बिष्ट, बबीता अधिकारी, हर्षिता मटेला, प्राची सुधार, नवमी मेर, आरुषि मेहरा एवं जानवी आर्या शामिल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में सानिया बिष्ट, प्रियंका जीना, दीप्ती जोशी, हिमानी बिष्ट, रोशनी रावत, मानसी रौतेला, साक्षी बोरा, अपूर्वा, बबीता शर्मा एवं मेघना पेटशाली ने स्थान बनाया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी सहित आचार्य मुकेश सिंह बनकोटी, गिरीश पंत, कुशाल सिंह चौहान, यशपाल भट्ट, मनोज पाटनी, आचार्या लता तिवारी, चम्पा रावल, भगवती खोलिया, प्रेमा बिष्ट, बिनीता जड़ौत, दीप्ती रावत, आंचल ढोढ़ियाल, दीप्ती पाण्डेय, श्वेवा उपाध्याय, लता पाण्डेय, दीपा गढ़िया एवं स्मिता जोशी ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

