

उत्तराखंड राज्य के टिहरी में बीते गुरुवार को 10 लोग चकरेड़ा गांव से हरिद्वार अंत्येष्टि में गए थे और लौटते वक्त उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिससे कि आठ लोगों की जान चली गई और दो लोग घायल हो गए। इस हादसे से पूरे उत्तराखंड को काफी दुख पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे को लेकर दुख जताया था और ऐसे में दुर्घटना की जांच के लिए लीड एजेंसी की टीम टिहरी पहुंची जांच के दौरान टीम ने मार्ग से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं इसके साथ ही वाहन की जांच भी की गई जिनके आधार पर दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा और रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रेषित की जाएगी। जांच टीम के अनुसार मार्ग की चौड़ाई पर्याप्त है और सड़क पर पैराफिट भी लगे हैं मगर मोड़ के बाद लगातार ढाल होने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके साथ ही उस स्थान पर गति सीमा और दुर्घटना संभावित स्थल के बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

