चार धाम यात्रा 2026:- हर हर महादेव के लगे जयकारे….. श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज 22 अप्रैल को खोल दिए गए हैं केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही पूरा धाम हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा और कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने आज सुबह 8:00 बजे शुभ मुहूर्त में विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए हैं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विशेष पूजा अर्चना में शामिल हुए और उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करी। 51 कुंतल फूलों से बाबा केदार के धाम को सजाया गया है और देश-विदेश से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे तथा इस दिव्य पल के साक्षी बने।

Leave a Reply