गरुड़:- बाजारी क्षेत्र में जाम से निपटने के लिए सख्ती से पेश…..पुलिस ने लागू किया ‘नो एंट्री’ नियम

गरुड़ (बागेश्वर)। बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक में अहम निर्णय लेते हुए दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला किया गया है।
बैठक में तय किया गया कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाजार क्षेत्र में किसी भी भारी वाहन द्वारा सामान उतारने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान ‘नो एंट्री’ नियम का कड़ाई से पालन कराया जाएगा, ताकि बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
कोतवाल कैलाश नेगी ने सभी व्यापारियों से इस व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है और इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यापारी या वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर निगरानी भी रखी जाएगी, ताकि व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू हो सके।

Leave a Reply