

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता करते हुए महिला आरक्षण बिल के पास ना हो पाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए विपक्ष पर आरोप जड़े और कहा कि जिस तरह से महिला आरक्षण बिल का विरोध हुआ यह पूरी नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में भारत की संसद द्वारा पारित किया गया था और इसमें यह प्रावधान किया गया था कि नारी शक्ति के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया मगर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने जिस तरह से इसे रोका है यह नारी शक्ति का अपमान है यह निर्णय एक ऐतिहासिक निर्णय होने वाला था मगर इसे रोक दिया गया जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

