

बागेश्वर। जिले के लेटी गांव में भटकते हुए तेंदुए का शावक पहुंच गया, लेटी गांव के पूरन सिंह के मकान के पास अचानक तेंदुए के शावक के पहुंचने से लोग हैरान रह गए और उसे देखने लगे इसके साथ ही शावक पर कुत्ते भी हमला करने का प्रयास कर रहे थे मगर ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बचाते हुए वन विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग की टीम ने पहुंच कर शावक को रेस्क्यू किया रेंजर केवलानंद पांडे के अनुसार शावक लगभग 3 महीने का है। ग्रामीण के शौचालय की छत से होकर वह ड्रम में चला गया और हल्का जख्मी हालत में है उसे पशु चिकित्सा अधिकारी से परीक्षण करवाने के बाद सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

