गरुड़:- सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट में रक्षित पंत ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पाया प्रथम स्थान

बागेश्वर । जिले में आज घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम ने जिले भर में खुशी और उत्साह का माहौल बना दिया है। इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
इस परिणाम में सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ के छात्र रक्षित पंत ने, जिन्होंने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया और जिला टॉप किया। उनकी इस सफलता ने सभी को गौरवान्वित किया है और वे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। वहीं कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की छात्रा यशिका पंत ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया और अपने विद्यालय का नाम ऊंचा किया। इसके अलावा सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिनमें नियति अगरकोटी ने 96.6 प्रतिशत, यश मिश्रा ने 96.4 प्रतिशत, शिवांशी जोशी ने 94.8 प्रतिशत, हर्षिता दीपक ने 94.6 प्रतिशत और रिया पुरोहित ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कौसानी के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रशांत बिष्ट ने 93.8 प्रतिशत, संस्कृति भारद्वाज ने 92.6 प्रतिशत और राहुल बिष्ट ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस बार का सीबीएसई 10वीं का परिणाम यह दर्शाता है कि जिले के छात्र लगातार मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही है।

Leave a Reply