हल्द्वानी:- पिकअप ने स्कूटी सवार दो युवतियों को मारी टक्कर…. एक की मौत दूसरी घायल

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर भाखड़ा पुल के पास एक पिकअप ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी और इस भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी को गंभीर चोट आई हुई है। इस हादसे के दौरान 20 वर्षीय भावना निवासी चकलुआ की मौत हो गई है जबकि नेहा निवासी लामाचौड़ गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यह भीषण हादसा हल्द्वानी के भाखड़ा पुल के पास हुआ इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और यह दुर्घटना घटित हो गई।

Leave a Reply