

भारतीय जनता पार्टी, जिला अल्मोड़ा
अल्मोड़ा, दिनांक: 13 अप्रैल 2026
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी, जिला अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सायं 6:30 बजे चौघानपाटा स्थित डॉ. अंबेडकर मूर्ति परिसर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि “डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। भारतीय जनता पार्टी आज ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ बाबा साहब के आदर्शों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जो बाबा साहब के सपनों का साकार रूप है।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेयर अजय वर्मा,ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजीव गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम पालीवाल, बिपिन बिष्ट, त्रिभुवन आर्या,मनीष जोशी मंटू, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमला तिवारी, महामंत्री ममता साह, दीपा जोशी, प्रीति रस्तोगी, कविता साह, निशा बिष्ट, प्रकाश भट्ट, मनोज सनवाल, आनंद कनवाल, इंदर नेगी, पार्षद अर्जुन बिष्ट, संजय जोशी, राहुल जोशी, रमेश मेर, आशीष कुमार, रमेश लाल, पीयूष कुमार, किशन बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सांगा, चंदन बहुगुणा, नमन गुरुरानी, मोहित बिष्ट, अभिषेक तिवारी, पंकज जोशी, चंद्रशेखर पालीवाल, शुभम रौतेला, सुधीर कुमार, पारस कांडपाल, नरेंद्र कुमार विक्की, आशीष डोगरा, दिव्या, कंचन उप्रेती, सौरभ वर्मा, चित्रा, नेहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन कर सभी उपस्थितजनों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रसेवा की भावना का वातावरण बना रहा।
अंत में जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी (मंटू) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

