

अल्मोड़ा और पंतनगर से आवाजाही करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई है यात्रियों का सफर और अधिक आसान होगा। अल्मोड़ा और पंतनगर के बीच का लंबा सफर हेली सेवा के माध्यम से काफी आसान हो जाएगा 15 अप्रैल से अल्मोड़ा और पंतनगर के बीच हेली सेवा शुरू होने जा रही है, यह सेवा अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से देहरादून की सहस्त्रधारा हेलीपैड के बीच संचालित होगी जिसमें घंटो का सफर मिनटो में पूरा होगा। अल्मोड़ा से पंतनगर सड़क मार्ग से जाने पर करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है और जाम लगने की स्थिति में इससे भी अधिक समय लग जाता है लेकीन अब लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगा। पवन हंस कंपनी का 13 सीटर विमान उड़ान भरेगा और 15 मिनट में लोग पंतनगर पहुंच जाएंगे।

