बागेश्वर – जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का सुचारू वितरण जारी

बागेश्वर । जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने हेतु शनिवार को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। इस क्रम में जनपद में कुल 1295 गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडे ने बताया कि इण्डेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा जोशीगांव, खांकर, भटखोला, दाणोंछीना एवं नदीगांव क्षेत्र में 468 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। वहीं, इण्डेन गैस सर्विस गरुड़ लतोलिया, शांति बाजार, मथुरों, पाटली, दुदिला, लोहारी पुल क्षेत्र फल्याटी, ढोलागांव क्षेत्र में 294 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में इण्डेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा चचई, कन्यालीकोट, जगथाना, बैशानी क्षेत्र में 234 सिलेंडरों का वितरण, जबकि इण्डेन गैस सर्विस काण्डा द्वारा दिगोली, माना, देवलविछराल, डोगरगड़ा क्षेत्र में 100 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, शिखर भारत गैस सर्विस, शामा द्वारा कपकोट, भराड़ी एवं शामा बाजार क्षेत्र में 139 सिलेंडरों का वितरण किया गया तथा शुभम गैस एजेंसी गरुड़ द्वारा भोलाथल, उड़खुली, गढ़खेत, घांघली, कन्धार, कज्यूली क्षेत्र में 60 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है।
जनपद में गैस आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply