Uttarakhand:- पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….. इस दिन तय है रोड शो

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। बंगांव में 6 अप्रैल को उनका रोड शो तय है ।पश्चिम बंगाल के चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वोट की अपील करेंगे पहली बार 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के बाद बंगांव में रोड शो करते हुए जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों और लाई गई नई योजनाओं को भी जनता के सामने रखेंगे और वोट की अपील करेंगे।

Leave a Reply