

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर गंगा स्नान करने के दौरान दो दोस्त तेज बहाव में बह गए और दोनों के शव बरामद कर दिए गए हैं। यह लोग गाजियाबाद से आए थे और आपस में दोस्त थे जिनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करते समय दोनों गंगा में डूब गए और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और करीब सवा घंटे के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद किए गए हैं जिसके बाद इन्हें जिला अस्पताल भेजा गया और वहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई यह घटना आज रविवार सुबह की है जब गाजियाबाद के दो दोस्तों के साथ यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी और सचिन त्यागी निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।

