

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों और तहसील मुख्यालय से संपर्क साधा गया। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके काफी हल्के थे और राहत की खबर यह है कि किसी भी तरह के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और ना ही कहीं पर दरारें आने की कोई सूचना प्राप्त हुई है। आज रविवार की सुबह बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप सुबह 11:45 में आया तथा रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.7 मापी गई है और भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के समीप जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया है।

