Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 दिवसीय दून पुस्तक महोत्सव का किया शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में 9 दिवसीय दून पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ कर दिया है। 9 दिवसीय दून पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी है यहां 26 गढ़वाली- कुमाऊनी पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत के अध्यक्ष मिलिंद सुधाकर मराठे ने पुस्तकों को मन का व्यायाम बताते हुए उत्तराखंड की बौद्धिक विरासत को रेखाकित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था की पुस्तक ज्ञान को पीढ़ियों तक जीवित रखती हैं और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है इस अवसर पर कई जन वहां पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply