अल्मोड़ा:- फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है मेडिकल कॉलेज….. रिक्त हैं 118 पद

अल्मोड़ा। जिले का मेडिकल कॉलेज शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है यहां पर शिक्षकों के 118 पद रिक्त हैं ऐसे में विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में फैकल्टी की कमी के चलते यहां के विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा नहीं मिल पा रही है जिसके चलते मेडिकल के विद्यार्थी दूसरे राज्यों के मेडिकल कॉलेजो में जाने के लिए मजबूर हैं। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या तो बढ़ रही है लेकिन यहां पर योग्य शिक्षको की लगातार कमी होती जा रही है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी और माइक्रोबायोलॉजी जैसे विषय के शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और वही फैकल्टी की कमी के चलते पीजी कोर्स के लिए भी काफी कम संख्या में विद्यार्थी प्रवेश ले रहे हैं।

Leave a Reply