
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर युवती से मारपीट करने के बाद युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा और कुछ दूर जाकर उसने खुद को गोली मार दी यह मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है और युवक ने बहादराबाद क्षेत्र में गैस प्लांट के पास एक खाली मैदान में खुद को गोली मारी जिससे कि क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी युवती आजकल जमालपुर क्षेत्र स्थित राम वाटिका में रहकर एक फैक्ट्री में काम कर रही है उसने गैस प्लांट चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसके गांव में रहने वाला सुजीत वर्मा जमालपुर चौक के पास उसे मिला और उससे विवाद करने लगा, आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट भी की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया इसके बाद युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही शुरू की और मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम पीछा करते हुए बहादराबाद स्थित इंडियन बॉटलिंग प्लांट के पास पहुंची और यहां बाउंड्री वाल के पीछे एक खाली मैदान में युवक का शव पड़ा मिला तथा अवैध पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद की है और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

