
उत्तराखंड राज्य की मित्र पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया गया है और यह सम्मान मित्र पुलिस को बेहतर पुलिसिंग के लिए दिया गया है जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के लिए गौरव का पल बताया है और उन्होंने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को बधाई भी दी। डीजीपी ने मुख्यमंत्री से भेट करते हुए इस सम्मान की जानकारी दी है और मुख्यमंत्री ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस वालों की श्रेणी में स्थापित करता है जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिला है इस सम्मान के लिए उन्होंने राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की है।

