गरुड़ – कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता : कांडपाल…..उप जिलाधिकारी ने किया बच्चों को सम्मानित

गरुड़ (बागेश्वर) । उप जिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। इस मौके पर उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
खोलिया विवेकानंद इंका गरुड़ में आयोजित वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम वैभव कांडपाल ने कहा कि बच्चों को एक निर्धारित लक्ष्य तय करके समय प्रबंधन के साथ परिश्रम करना चाहिए। संघर्ष से मिली सफलता से ही व्यक्ति ऊंचा पद प्राप्त करता है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए बच्चों को संस्मरण भी सुनाए। उन्होंने विद्यालय की विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। इस मौके पर जूनियर वर्ग में टॉपर प्रतीक्षा जोशी व सीनियर वर्ग में टॉपर प्रियाशी रावत समेत विभिन्न कक्षाओं में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं तथा शत-प्रतिशत परीक्षाफल के लिए आचार्य सुरेश चंद्र जोशी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि अनुशासन से ही व्यक्ति महान बनता है। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। इस दौरान उमेश जोशी, दीप तिवारी, श्यामाचरण पाटनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply