अल्मोड़ा:- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय बाल किशोरी गृह की बालिकाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा द्वारा आज दिनांक 25/03/2026 को सी.सी.आई.एस.एकेडमी फार एडवांस सोसाइटी अल्मोड़ा में राजकीय बाल किशोरी गृह बख की बालिकाओं के लिए तीन माह का निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उसका शुभारंभ किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा सी सी.आई.एस कम्प्यूटर प्रशिक्षण के बच्चों के मध्य व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में एन.एस.एस के विद्यार्थियों के मध्य विधिक जागरूकता शिविरो का आयोजन किया गया। शिविरो का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025, बाल विवाह निषेध,कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, भरण पोषण, संपत्ति एवं उत्तराधिकार अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा संवाद योजना, 2025, सुरक्षा का अधिकार, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, दिनांक 02.01.2026 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, स्थाई लोक अदालत आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं पंपलेट वितरित किए गये।शिविरो में अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Leave a Reply