Uttarakhand :- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई कैबिनेट की पहली बैठक….. इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड राज्य में धामी मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक हुई बैठक के दौरान 16 प्रस्तावो पर मुहर लगाई गई है आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई और इस दौरान उत्तराखंड लोक संपत्ति वसूली अधिनियम के नियमावली को लागू करने के निर्णय पर भी मुहर लग गई है और वही उत्तराखंड वीर उद्यमी योजना को भी मंजूरी मिली है इसके साथ ही एक ब्रिज इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट की कंसल्टेंसी को एक करोड़ से अधिक की धनराशि की मंजूरी व उत्तराखंड में सेवारत न्यायिक अधिकारियों को कम दरों पर 10 लाख तक के लोन की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के परिनियम को प्रख्यापित करने की अनुमति मिल गई है और वही उत्तराखंड राज्य में वीर उद्यमी योजना को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 10% लक्ष्य अग्नि वीर या पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखा जाएगा जिसमें 5% अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी।

Leave a Reply