
अल्मोड़ा। जिले में लगातार तेंदुआ अपनी दहशत मचा रहा है पिछले दिनों नगर क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही थी और वही दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में अभी भी तेंदुआ सक्रिय बना हुआ है। जिले के चौखुटिया क्षेत्र में घुरसाली गांव में तेंदुए ने दो पशुओं को निवाला बनाया है जिससे कि आसपास के लोग डरे हुए हैं। इस घटना के बाद लोगों में तेंदुए को लेकर काफी भय हैं ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गांव के नजदीक तेंदुआ नजर आता है और ऐसे में विद्यालय जाने वाले बच्चों समेत खेतों में काम करने वाली महिलाओं को भी खतरा बना रहता है और पशुपालक भी पशुओं की सुरक्षा के लिए काफी चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पशु स्वामियों को मुआवजा दिलाने एवं तेंदूए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई है।

