
उत्तराखंड राज्य में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। रुद्रप्रयाग निवासी मृतका के भाई सलमान आसिफ ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि शादी के समय उनकी ओर से ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान दहेज दिया गया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बहन कहकशा आलम को प्रताड़ित कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक उनकी बहन का निकाह 19 नवंबर 2025 को रिस्पना नगर निवासी शाहबाज आलम के साथ हुआ था और शादी के 3 महीने बाद उसकी संदिग्ध मौत हो गई उनका कहना है कि ससुराल वाले दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करते थे पति शाहबाज, सास खुशनुदा, ससुर यासीन ,देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज के लिए उनकी बहन की हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

