
3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है ऐसे में 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू होगा और इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे और मांगलिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे। यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है और कई जगह चंद्र ग्रहण को लेकर पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए हैं। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर यह पहला चंद्र ग्रहण पड़ेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 से होगी और समापन शाम 6:45 पर होगा। ग्रहण का प्रभाव तीन घटे 27 मिनट तक रहेगा और यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा ऐसे में मंदिरों के कपाट बंदे होने के साथ-साथ मांगलिक कार्यक्रम भी नहीं हो पाएंगे।

