Uttarakhand:- शुरू हुआ केदारनाथ यात्रा के लिए घोड़ा खच्चरों का पंजीकरण….. शुल्क के चलते आक्रोषित हैं संचालक

उत्तराखंड राज्य में केदारनाथ यात्रा से पहले घोड़ा और खच्चरों का संचालन करने हेतु पंजीकरण शुरू हो गया है और बीमा शुल्क अधिक होने के चलते संचालक क्रोधित हैं। घोड़ा और खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण, माइक्रो चिपिंग, टैगिंग, रक्त सेंपलिंग, पशु बीमा के बाद उनका पंजीकरण कराया जाएगा लेकिन बीमा शुल्क ज्यादा होने के चलते संचालक गुस्सा है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं और उससे पहले पंजीकरण की कवायद शुरू हो गई है। पशुपालन विभाग ने 26 से 28 फरवरी तक 6 स्थानो के लिए पहले चरण के घोड़ा और खच्चरों के पंजीकरण को लेकर रोस्टर जारी किया था और होली के बाद दूसरे चरण के लिए रोस्टर जारी होगा तथा बीमा के बाद घोड़ा और खच्चरों का पंजीकरण केदारनाथ यात्रा के संचालन के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply