
उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं और कई लोगों की जान सड़क दुर्घटना में चली जाती हैं ऐसे में राजकीय इंटर कॉलेज गेवला ब्रह्मखाल उत्तरकाशी के दो छात्रों ने स्मार्ट सेफ्टी डिवाइस तैयार की है जिससे कि यदि ड्राइविंग के दौरान चालक को नींद आती है तो अलार्म बज जाएगा और शराब पीकर गाड़ी चलाने से भी यह सेफ्टी डिवाइस रोकती है। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अंकुश लगाने एवं नींद के दौरान सचेत करने के लिए यह डिवाइस बनाई गई है। राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्षेत्रीय जिज्ञासा 2025- 26 प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा प्रिया नेगी और अखिल राणा ने अपने मॉडल प्रस्तुत करते हुए द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया है.सैमसंग और अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में इन दो छात्रों ने यह मॉडल पेश किया और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में यह काफी कामगार साबित हो सकते हैं।

