Uttarakhand:- फूलों की खुशबू से महकेगा लोकभवन…… आज से शुरू होगा वसंतोत्सव

उत्तराखंड राज्य में आज 27 फरवरी से लोकभवन में वसंत उत्सव शुरू होने जा रहा है। 27 फरवरी से 1 मार्च तक यह वसंत उत्सव 2026 आयोजित होगा इसके लिए प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया था और फूलों की प्रदर्शनी देखने के लिए आने वाले आगंतुक चाहे तो वेबसाइट पर स्वैच्छिक पंजीकरण भी कर सकते हैं। आज 27 फरवरी को 10:00 बजे राज्यपाल वसंत उत्सव का शुभारंभ करेंगे और पहले दिन दोपहर 1:00 से शाम 6:00 बजे तक एवं 28 फरवरी व 1 मार्च को सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक जन सामान्य के लिए प्रदर्शनी निशुल्क रूप से खुली रहेगी और इस वसंत उत्सव के प्रचार वाहनों को भी राज्यपाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया था इसके बाद अब आज से लोकभवन फूलों की खुशबू से महकेगा।

Leave a Reply