गरुड़ – गवर्नमेन्ट पेंन्शनर्स वैलफेयर आर्गेनाइजेशन उत्तराखंड जिला इकाई की बैठक में गोल्डन कार्ड को लेकर भारी आक्रोश

गरुड़ (बागेश्वर) । तमन्ना होटल के सभागार में सम्पन्न गवर्नमैन्ट पेंन्शनर्स वैलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक में गोल्डन कार्ड में सन्तोषजनक इलाज नहीं होने पर सभी सदस्यों ने भारी आक्रोश जताया। सदस्यों ने कहा कि कार्ड के आधार पर कैशलैश इलाज की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए थी। परन्तु ऐसा नहीं हो रहा हैं। जो अनुचित है। पेंशन कम्यूट की वसूली की अवधि पन्द्रह वर्ष के स्थान पर ग्यारह वर्ष आठ माह की जाने ,जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति तीस जून को तथा इक्तीस दिसम्बर को हुई है उनकी वेतन-वृद्धि एक जुलाई और एक जनवरी को हुई उन्हें एक वेतन-वृद्धि का लाभ देकर उनकी पेंशन पुनः से निर्धारित की जाने पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 2006 से यह शासनादेश जारी किया हैं। इसी तर्ज़ पर उत्तराखंड सरकार भी शासनादेश जारी करे।65,70,75 व 80 वर्ष पर सेवानिवृत्त सदस्यों को क्रमशः 5,10,15 व 20 प्रतिशत पेंशन बृद्धि दी जाने सहित अनेक प्रस्ताव- पारित किए गए।
बैठक में गरुड़ ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
ब्लाक कार्यकारिणी में अध्यक्ष उमेद सिंह रावत, उपाध्यक्ष नारायण सिंह मेहरा, सचिव सुरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष हरीश पुरोहित, संगठन मंत्री केशव आर्या तथा सदस्यों में नन्दन सिंह,किशन सिंह,सुश्री नीमा वर्मा,नन्द राम,मंजू पाण्डेय,रतन सिंह, रमेश सिंह आदि शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष डा, प्रताप सिंह गड़िया ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं नये सम्मिलित सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष डा, प्रताप सिंह गड़िया की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक को शेर सिंह धपोला, अर्जुन सिंह बनकोटी,गंगा सिंह रावत, उमेद सिंह, सुरेन्द्र वर्मा,नवल किशोर जोशी व कौस्तुबा नन्द जोशी आदि ने सम्बोधित किया। संचालन नन्दन सिंह अल्मिया ने किया।

Leave a Reply

Recent Posts