Uttarakhand:- खेल-खेल में हुआ झगड़ा…….12 साल के बच्चे के सिर पर डंडा मारकर की हत्या

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में 12 साल के बच्चे के सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी और हत्या करने वाला भी एक नाबालिक ही है। खेलते समय इनका झगड़ा हो गया और नाबालिक ने दूसरे बच्चे के सिर पर डंडा मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतक के पिता ने इस मामले में तहरीर दी है तथा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश पुलिस द्वारा की जा रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंद्रपुर में बच्चे आपस में खेल रहे थे और किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया इसी बीच 12 वर्षीय भानु के सिर पर डंडा मार दिया गया इसी हालत में भानु घर गया और परिवार को डंडा लगने की बात कही जिसके बाद वह बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply