
उत्तराखंड राज्य में राज्य सरकार बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनेगी इसके लिए सर्वे चल रहा है और योजनाओं के लिए ड्राफ्ट भी तैयार किया जाएगा। प्रदेश सरकार बुजुर्ग महिलाओं को सहारा देने के लिए सर्वे कर रही है जिसके बाद ड्राफ्ट तैयार कर नए वित्तीय वर्ष में इसे लागू किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के अनुसार योजना गरीब मध्यम और सक्षम तीनों वर्गों की महिलाओं के लिए होगी। प्रदेश में समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को अब तक केवल वृद्धावस्था पेंशन दी जाती थी मगर उनके लिए पोषण और अन्य किसी भी तरह की मदद हेतु सरकार मंथन कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन महिलाओं के लिए पीएम पोषण योजना के तहत आसपास के स्कूलों में पके गर्म भोजन की व्यवस्था की जा सकती है। फिलहाल इस पर मंथन चल रहा है और ऐसे में नए वित्तीय वर्ष से इस योजना के लागू होने के आसार हैं।

