Uttarakhand:- गोलियों की गूंज से फिर गूंजा देहरादून….. एक और वारदात को दिया अंजाम… क्षेत्र में दहशत

देहरादून में एक के बाद एक लगातार मौत के मामले सामने आ रहे हैं राजधानी में आज फिर एक बार गोलियां चली, जिम से बाहर निकलते वक्त एक युवक के सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। सिल्वर सिटी राजपुर रोड के पास गोली चलने की खबर सामने आई है यहां गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई है। शहर में एक के बाद एक हत्या होने से लोगों में दहशत है और कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं 14 दिन के भीतर देहरादून में यह चौथी हत्या हुई है। आज फिर इस वारदात को अंजाम दिया गया इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है लोगों में डर फैल गया है।

Leave a Reply