
उत्तराखंड राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार और तेंदुए ने काफी दहशत मचाई हुई है रुद्रप्रयाग से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां पर सिंद्रवाणी क्षेत्र में गुलदार मां के सामने से 5 साल के बच्चे को उठाकर ले गया। बच्चा मां के साथ आंगन में था और अचानक गुलदार ने मां के हाथ में झपट्टा मारकर बच्चे को खींचा तथा उसे जंगल की तरफ लेकर भाग गया। इस घटना के बाद बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा दो दिन का अवकाश विद्यालयों में घोषित किया गया। आज 4 और कल 5 फरवरी को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है तथा विद्यालयों के आसपास संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 2 दिन का अवकाश रहेगा।

