
अल्मोड़ा। जिले में चितई मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया, आज सोमवार को चितई मंदिर के करीब 2 किलोमीटर आगे बाड़ेछीना मार्ग पर कालीधार बैंड के पास दो कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे कि एक कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीर घायलों को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए अस्पताल पहुंचाया। आज सोमवार को 11:25 में मारुति स्विफ्ट और मारुति के बीच टक्कर हो गई टक्कर काफी जबरदस्त थी जिससे कि मारुति अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस द्वारा उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करते हुए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में मोहन सिंह नेगी और उनकी पत्नी राधिका नेगी को चोट आई है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

