Uttarakhand:- राज्य के कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में मिली हाथी सफारी की अनुमति….. जानिए शुल्क

उत्तराखंड राज्य में जंगल सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए काफी अच्छी खबर है। स्थानीय निवासियों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है कि कार्बेट और राजा जी टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी की अनुमति मिल चुकी है। ढिकाला और बिजरानी जोन में दो जोन होंगे और इस तरह चीला भी एक जोन होगा जहां सुबह शाम हाथी सफारी होगी। प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव रंजन मिश्रा द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं और जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि ढिकाला और बिजरानी जोन में दो जोन बनाए गए हैं और सफारी के लिए भारतीय व विदेशी व्यक्तियों के शुल्क अलग-अलग होंगे। भारतीयों के लिए एक हज़ार रूपए एवं विदेशियों के लिए ₹3000 शुल्क तय किया गया है।