Uttarakhand:- बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट…. यात्रा काल के दौरान मंदिर समिति को प्राप्त हुई इतने लाख रुपए की आय

उत्तराखंड राज्य में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं और कपाट बंद होने से पहले यमुनोत्री धाम का खजाना भी खोला गया। पूरे यात्रा काल में मंदिर को लाखों रुपए का चढ़ावा आया है। विशेष पूजा के बाद दोपहर 12:30 बजे मां यमुना मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए और कपाट बंद करने से पहले मंदिर का दान पात्र खोला गया। इस बार यमुनोत्री धाम में 6,45,000 श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करते हुए चढ़ावा चढ़ाया और यात्राकाल में यमुनोत्री मंदिर समिति को करीब 50 लाख रुपए की आय हुई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा कुछ कम रहा मगर फिर भी मंदिर समिति को 50 लाख रुपए की आय यात्राकाल के दौरान हुई। इस बार मंदिर समिति को दानपात्र और रसीद बुकों से करीब 50 लाख रुपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply