Uttarakhand:- राज्य में सुहाना हुआ मौसम….. विदा हुआ मानसून…. बढ़ने लगा पारा

उत्तराखंड राज्य में मानसून विदा हो जाने के बाद अब मौसम सुहाना प्रतीत हो रहा है पर्वतीय इलाकों में सुबह- शाम हल्की ठंड के साथ दिन में चटख धूप खिलने के कारण काफी अधिक गर्मी पड़ रही है और मैदानी इलाकों में पारा समान्य से 5डिग्री तक बढ़ गया है। राज्य से मानसून की विदाई के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों ने राहत की सांस ली। अब गर्मी खूब बढ़ने लगी है दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री के हिसाब के साथ बढ़ रहा है और सुबह शाम पहाड़ों में हल्की ठंड महसूस हो रही है। मानसून विदा होने के बाद राज्य के लोगों ने काफी राहत महसूस की है क्योंकि इन दिनों मानसूनी बारिश ने उत्तराखंड में काफी तबाही मचाई थी मगर अब मानसून विदा होने के बाद लोगों का जीवन पटरी पर आ रहा है।

Leave a Reply