
अल्मोड़ा। हरगोविंद चिकित्सालय अल्मोड़ा व चौघान पाटा अल्मोड़ा में उपवास कार्यक्रम किया गया। धरना स्थल में जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी सचिव भूपाल चिलवाल व प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्यक्रम जारी रहेगा। सरकार में शामिल नेता खुद पुरानी पेंशन लेते हैं लेकिन शिक्षकों कार्मिकों को पुरानी पेंशन नहीं दे रहे हैं इससे शिक्षकों कार्मिकों में रोष व्याप्त है आज के उपवास कार्यक्रम में
मीनू भट्ट भट्ट, हिमानी पाण्डेय, चन्द्रा आर्या,सुनीता, सविता, ममता, फार्मासिस्ट एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष डी.के जोशी,जिलामंत्री रजनीश जोशी,एन,एम.ओ.पी.हवालबाग ब्लॉक ,संक्षरक संजय जोशी,ब्लॉक मन्त्री राजू लटवाल गजेंद्र बिष्ट,जिला मिडिया प्रभारी नितेश कांडपाल विरेंद्र सिजवाली,नरेंद्र पाल सिह,ब्रिजेश डशीला,खुशाल महर,सुरेश वर्मा, कुंदन जीवन शाह बिष्ट,हुकुम सिह पलियाल,राजेंद्र खड़ायत, उपस्थित रहे। जनपद अल्मोड़ा में एन एम ओ पी एस उत्तराखंड के बैनर तले यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी के कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। एक अक्टूबर को सभी शिक्षकों कार्मिकों द्वारा सोशल मीडिया में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा 25 नवम्बर को दिल्ली में दिल्ली में आंदोलन होगा। धीरेन्द्र कुमार पाठक, डी के जोशी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होनी चाहिए सामाजिक मूल्यों व ढांचा बनाये रखने के लिए भी पुरानी पेंशन जरूरी है। जब मुख्यमंत्री , विधायक, प्रधानमंत्री पुरानी पेंशन ले सकते हैं तो शिक्षकों और कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए।

